दोस्तों, आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि भारतीय लोगों में अपनी पहले पसंद बनने वाली कम्पनी Xiaomi ने अपने इस साल लांच किये नये स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए नया MIUI 10 का ग्लोबल रोम अपडेट लांच कर दिया है| कम्पनी ने अपने नये वर्जन MIUI 10 के ग्लोबल स्टेबल रोम अपडेट वर्जन नम्बर – MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH को लांच कर दिया है|
यह बात पिछले सप्ताह में सामने आई थी,जिसमे मिडिया के द्वारा नये वर्जन आने की बात कही गयी| परन्तु अब कम्पनी ने भी इस बात की पुष्ठी कर दी है और नया अपडेट लांच कर दिया है| Xiaomi कम्पनी ने नए अपडेट को अपने सभी Xiaomi Redmi Note 5 यूजर्स के लिए इस नये वर्जन को लांच कर दिया है|
नए अपडेट में क्या हैं फीचर
Table of Contents
दोस्तों, कम्पनी द्वारा जारी किये गये इस नये अपडेट में आपको फुल स्क्रीन UI, अपडेट सिस्टम एप्स, फुल स्क्रीन जेस्टर, नेचुरल साउंड और इसी के साथ नया नोटिफिकेशन पैनल भी मिलेगा|
नए अपडेट का कितना होगा साइज़
कैसे चेक करें फ़ोन में आये नये अपडेट को
दोस्तों, फ़ोन में आये इस नए अपडेट को चेक करने के लिए आपको अपने फ़ोन की Settings में जाना होगा| उसके बाद आपको About Phone वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा| उसके बाद आप System Updates वाले ऑप्शन पर जाये| और Check Updates वाले ऑप्शन पर जाकर फ़ोन में आये नये वर्जन का पता कर सकते है| अगर आप फिर भी ऐसे अपने फ़ोन में नए अपडेट को नही देख पा रहे है तो आपको Xiaomi कम्पनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा वहां पर भी कम्पनी ने ये वर्जन अपलोड किये हुए है| आप चाहें तो वहां से भी इनको डाउनलोड कर सकते है|
जरूरी सावधानी
दोस्तों, जब आप अपने फ़ोन को अपडेट करें तो आपका फ़ोन 80 प्रतिशत से अधिक चार्ज होना चाहिए| तभी आपके फ़ोन में सॉफ्टवेर अच्छे से बिना किसी रुकावट के अपडेट हो पायेगा| अपडेट करने से पहले आप अपने फ़ोन में से जरूरी डाटा का बेकअप जरुर लें|
फ़ास्टबूट रोम से फ़ोन को अपडेट करने का तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले आप अपने फ़ोन के जरूरी डाटा का बैकअप लेवें| उसके आप फ़ास्टबूट रोम फाइल को डाउनलोड करें|
स्टेप 2- फ़ास्टबूट करने से पहले आप अपने फ़ोन के बूटलोडर फीचर को अनलॉक कर देवें|
स्टेप 3- जब आप बूटलोडर को अनलॉक कर दे उसके बाद आप फ़ास्टबूट मोड़ में जाये| इतना काम कर लेने के बाद आपको अपने फ़ोन को ऑफ करना है| उसके बाद आप फ़ोन को ऑन करे, ध्यान दे कि आप अपने फ़ोन में पॉवर बटन और वॉल्यूम कम करने वाले बटन को एकसाथ दबाकर ही फ़ोन को ऑन करें| अब आपने सामने फ़ास्टबूट की स्क्रीन खुल जाएगी|
स्टेप 4- अब आप अपने को किसी अच्छी और सही तरह से काम कर रही यूएसबी के साथ अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें| इसके बाद आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में मी फ्लेश टूल को डाउनलोड कर लेवें| इतना काम कर लेने के बाद आपको इस टूल में रिफ्रेश वाले बटन पर क्लिक करना होगा| इतना करने पर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर आपके फ़ोन की डिवाइस आईडी दिख जाएगी|
स्टेप 5- अगर आपको अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर डिवाइस आईडी न दिखाई दे तो आप मी पीसी सूट को और ड्राईवर को इंस्टाल कर लेवें| अब आप अपने लैपटॉप में मोजूद फोल्डर में फ़ास्टबूट रोम को एक्सट्रेक्ट कर लेवें|
स्टेप 6- अब आप अपने लैपटॉप में मी फ्लेश टूल को ओपन कर लेवें और नीचे की तरफ दिखाई दे रहे क्लिक बटन पर क्लिक करे|
स्टेप 7- अब सेलेक्ट के ऑप्शन पर जाना है और उसके बाद एक्सट्रेक्ट की गयी फ़ाइल् को सेकेक्ट करना है| और फ्लेश बटन पर क्लिक करना है|
स्टेप 7- इतना कम हो जाने के बाद आपका फ़ोन 3-5 मिनट के अंदर फ्लेश हो जायेगा| आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि इस प्रोसेस के दोरान आपका फ़ोन कंप्यूटर से या लैपटॉप से डिसकनेक्ट नही होना चाहिए| इसके बाद आपका फ़ोन रिबूट होगा और अब आपका फ़ोन अपडेट हो चुका है|
रिकवरी रोम से भी कर सकते है फोन को अपडेट
स्टेप 1- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में रिकवरी रोम को डाउनलोड करना है और उस डाउनलोड की गयी फाइल को अपने फोन के इंटरनल स्टोरेज में सेव करना है|
स्टेप 2- अब आप अपडेटर एप को ओपन करें, उसके बाद मेनू बटन पर क्लिक करे| उसके बाद दिखाई दे रहे अपडेट पैकेज को सेलेक्ट करे|
स्टेप 3- अब रोम फ़ाइल् पर जाना है और वहां दिखाई दे रहे ओके बटन पर क्लिक करना है|
स्टेप 4- इस प्रोसेस को होने में कुछ समय लगेगा, तब तक आप इंतजार करे| जैसे ही यह प्रोसेस हो पूरी हो जाती है तब आपको अपने फ़ोन को रिबूट करना है|
इस प्रकार आप अपने फ़ोन को अपडेट कर सकते है|