Motorola One Power आ रहा है 16+5 MP ड्यूल कैमरा के साथ, क्या है खास फीचर

Mobile News:

दोस्तों, आपको जानकर ख़ुशी होगी कि चीनी कम्पनी लेनोवो ने अपने मोटोरोला ब्रांड के मोबाइल फ़ोनों में एक नया फ़ोन बाजार में लाने जा रही है, जिसका नाम है Motorola One Power यह फ़ोन 24 सितम्बर को लोंच होगा| Motorola One Power यह फ़ोन कम्पनी का दूसरा ऐसा फ़ोन है जिसमे आपको एंड्राइड वर्जन मिलेगा| हालाँकि  Motorola ने पहले भी बाजार में एक एंड्राइड फ़ोन को लांच किया था मगर वह फ़ोन भारतीय बाजार में लांच नही किया गया था, उसका फ़ोन का नाम-Moto X4 है| परन्तु भारत में Motorola कम्पनी ने Motorola One Power को लेकर घोषणा कर दी है| कपंनी की तरफ से यह उनका भारतीय बाजार में पहला एंड्राइड वर्जन वाला फ़ोन है| इस फ़ोन का स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2246 पिक्स़ल है| इसी के साथ आपको 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा|

जानकारी का खुलासा ट्वीट के जरिया किया गया:

Motorola One Power
दोस्तों,
Motorola कम्पनी ने अपने ट्विटर वेबसाइट पर बने उनके ऑफिसियल अकाउंट पर ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी है| उन्होंने ट्वीट करके यह बताया है कि Motorola One Power को भारतीय बाजार में 24 सितम्बर को लाया जायेगा| कम्पनी द्वारा ट्वीटर पर पोस्ट किये गये उनके 15 सेकंड के वीडियो में इसके बारे में पता चला है|

Motorola One Power में मिलेगा फ़ास्ट चार्जिंग

Motorola One Power

इस फ़ोन में आपको 6.20 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और मैक्स विजन मिलेगा| यह फ़ोन वेरियंट आपको 3GB और 4GB में मिलेगा| फ़ोन में आपको स्टोरेज 32GB और 64GB मिलेगा| इसी के साथ आपको फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल और रियर कैमरा 16+5 मेगापिक्सल का मिलेगा| इस फ़ोन की खास बात इसकी बेटरी है| इस फ़ोन में आपको 5,000 mah की बेटरी मिलती जिससे की पूरे दिन में बेटरी पॉवर कम होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा| इस फ़ोन में आपको एंड्राइड 8.0 ओएस सिस्टम मिलेगा| इस फ़ोन में आपको 1.8GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा| कम्पनी ने फ़ोन को नॉच डिस्प्ले के साथ में लांच किया है|

Motorola One Power में आपको 5,000 mah की बेटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन भी दिया गया है| कम्पनी के अनुसार यह कम्पनी का सबसे ज्यादा पॉवर वाला फ़ोन बताया जा रहा है| इस फ़ोन के साथ आपको टर्बो पॉवर चार्जर दिया जायेगा, जिसकी सहायता से यह फ़ोन मात्र 15 मिनट के चार्जिंग में 6 घंटे की बेटरी लाइफ देगा|

कितनी होगी फ़ोन की कीमत

Motorola One Power फोन की कीमत का अभी कोई खुलासा नही हुआ है, अंदाजन इस फ़ोन की कीमत 15,000 रूपये हो सकती है|

Motorola One Power कब और कहां किया गया लांच?

कम्पनी ने यह फ़ोन जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रहे IFA शो के दोरान लांच किया गया है| इस फ़ोन में आपको तीन साल तक हर महीने गूगल का सिक्योरिटी पैचअप और दो साल तक का एंड्राइड अपडेट मिलेगा|

आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, भविष्य में ऐसी ही जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hello, I am Arvind from Jodhpur (Rajasthan). I am a Blogger and Content Creator with Wide Experience in the Field of Govt. Jobs, Sarkari Yojana, News Updates, etc. Here are my social media profile links

Leave a Comment