दिल्ली, मुंबई और इंदौर के 5 फेमस पकवान(famous dishes),जिसे चखते ही आप कहेंगे- वाह! वाह

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर जैसे बड़े शहरों के कुछ खास और लजीज,फेमस पकवान famous dishes के बारे में|

दिल्ली की पंराठे वाली गली-फेमस पकवान famous dishes

दिल्ली की पंराठे वाली गली
दिल्ली की पंराठे वाली गली

तो चलिए सबसे पहले हम बात करते है, चांदनी चौक की पंराठे वाली गली के बारे में| दोस्तों, आज के जमाने में पंराठे वाली गली पूरे भारत देश में ही नही, अपितु यह विदेशों तक ही जानी-पहचानी जाने लगी है| चलिए आपको थोड़ा इसके इतिहास के बारे में बता देते है| चांदनी चौक की पंराठे वाली गलियों में बनी इन दुकानों की शुरुआत सन 1872 में हुई थी| शुरूआती दिनों में यहाँ पर 15-20 दुकानें बनी थी, परन्तु समय के साथ-साथ सब बदलता चला जा रहा है| अब वहां पर पहले की तुलना में कुछ दुकाने कम हो गयी है|

दिल्ली की पंराठे वाली गली
दिल्ली की पंराठे वाली गली

यहाँ पर चली आ रही इन दुकानों के मालिक 5 वीं तो छठवीं पीढ़ी से चलाते आ रहे है| यहाँ के लजीज परांठो को आप केले की चटनी, सीताफल का साग, लस्सी और कई प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है| आप अपनी पसंद के हिसाब से यहाँ पर परांठे का लुफ्त ले सकते है| दिल्ली की परांठे वाली गली में आपकों परांठे की इतनी सारी वैरायटी मिल जाती है कि एक दिन में तो आप इनका मजा भी नही ले पायंगे|

दिल्ली की पंराठे वाली गली
दिल्ली की पंराठे वाली गली

यहाँ पर आपको 50 से भी अधिक प्रकार के परांठे देखने को मिल जायेंगे| इतना ही नही यहाँ लोगो की इतनी भीड़ रहती है कि आपको परांठे के लिए लाइन में लगकर कूपन या टोकन लेना पड़ता है| तब कहीं पांच मिनट या उससे ज्यादा समय तक आपको इंतजार करना पढ़ता है| यहाँ पर आप चाहे तो केवल एक ही  किस्म का परांठा भी खा सकते हैं,और अगर आप चाहे तो मिक्स परांठे भी खा सकते है| अलग-अलग परांठो के हिसाब से उनकी कीमत भी अलग-अलग होती है|

यह भी पढ़ें- जयपुर की गलियों में उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ, यह रही लिस्ट

जयपुर शहर (पिंक सिटी) की चटोरी खाऊ गली

जयपुर शहर (पिंक सिटी) की चटोरी खाऊ गली
जयपुर शहर (पिंक सिटी) की चटोरी खाऊ गली


आज
जयपुर शहर में दुनिया भर से लोग घुमने आते है| जयपुर शहर राजस्थान की राजधानी है| जयपुर शहर अपने ऐतिहासिक भवनों की वजह से तो दुनिया में प्रसिद्ध है ही, इसी के साथ यहाँ के जायके भी लोगो को बेहद पंसद आते है| ऐसी ही जायकों में सबसे पहले बात करते है बापू बाजार के बारे में| बापू बाजार की लिंक रोड के ठीक सामने की तरफ आपको एक गली है जिसे ‘चटोरी गली’ के नाम जाना जाता है|

जयपुर शहर राजस्थान
जयपुर शहर राजस्थान


यहाँ पर आपको खाने के लिए बहोत सारे पकवान देखने को मिल जायेंगे| यहाँ पर आपको
छोले-भटूरे, छोले-टिक्की, फालूदा कुल्फी, गोलगप्पे और कई प्रकार के ज्यूस भी मिल जायेंगे| जयपुर शहर में आपको पचासों किस्म की कचोरियाँ मिल जाएँगी| जयपुर में MI रोड पर मिलने वाली लस्सी पूरे शहर में प्रसिद्ध है| इसी के साथ आपको जयपुर शहर के जोहरी बाजार में घेवरों की भी बहोत वेरायटी देखने को मिल जाएगी, जहाँ का स्वाद लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है|

मुंबई शहर की प्रसिद्ध खाऊ गली-famous dishes

मुंबई शहर की प्रसिद्ध खाऊ गली
मुंबई शहर की प्रसिद्ध खाऊ गली

 

आपको यह बात तो पता ही होगी की आमची मुंबई में बहोत सारी खाने की गलियाँ है| यहाँ की हर खाऊ गली अपने-अपने खास व्यंजन की वजह से अपनी अलग पहचान बनाती है|

आमची मुंबई,aamchi mumbai,samosa
आमची मुंबई,aamchi mumbai,samosa

आज हम बात करेंगे मुंबई शहर की कुछ खास खाऊ गलियों के बारे में, घाटकोपर की खाऊ गली अपने द्वारा बनाये गये डोसे के कारण प्रसिद्ध है| इसमें भी खास तोर पर आपको आइसक्रीम डोसा और चीजबसर्ट डोसा सबसे ज्यादा प्रचलित है| बांद्रा में आपको कार्टर रोड पर बहोत सारी खाऊ गलियां देखने को मिल जाएगी, जो की अपने-अपने खास व्यंजनों के करना अपनी एक अलग पहचान बनाये हुये है|

इंदौर का सराफा बाजार-famous dishes

इंदौर में आपको दिन के समय में बाजार में जेवरों की चमक अपनी तरफ आकर्षित करती है तो वहीं रात के समय आपको वहां के खाने की खुशबू अपनी तरफ खींचती है| जैसे-जैसे दिन ढलता है और शाम का समय नजदीक आता है तो वहां पर खाने-पीने की दुकान लगना शुरू हो जाती है|

इंदौर का सराफा बाजार
इंदौर का सराफा बाजार


इंदौर के सराफा बाजार
में आपको भुट्टे की खीस, गराडू का टेस्ट, मालपुआ, बड़े आकार की जलेभी, रबड़ी, गुलाबजामुन, खोपरा पैटिस, कई प्रकार के गोलगप्पे, दही बड़ा, चोकलेट और फायर पान भी खाने को मिल जायेंगे| यहाँ के बाजार में आपको चाइनीज़ फ़ूड भी मिल जायेगा|

इंदौर के सराफा बाजार
इंदौर के सराफा बाजार

दोस्तों, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को शेयर करें और आगे भी इसी प्रकार की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को अलाऊ करें|

Sharing Is Caring:

Hello, I am Rohit from Jodhpur (Rajasthan). I am a Blogger and Content Creator with Wide Experience in the Field of Govt. Jobs, Sarkari Yojana, News Updates, etc. Here are my social media profile links

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment